फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नगर निगम ने दो अवैध कॉलोनी पर चलाया बुलडोजर

Wed, 16 Apr 2025 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
सोनीपत के नरेंद्र नगर में अवैध निर्माण को गिराता बुलडोजर। स्रोत: नगर निगम
विज्ञापन
सोनीपत। नगर निगम की ओर से मंगलवार को अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया गया। सबसे पहले टीम सहायक अभियंता मनजीत दहिया के नेतृत्व में नरेंद्र नगर में पहुंची। नरेंद्र नगर के पास डेढ़ एकड़ में अवैध रूप से काॅलोनी को विकसित किया जा रहा था। कॉलोनी में डाली जा रही सीवर लाइन को बुलडोजर से उखाड़ा गया। उसके बाद टीम मिल्टन फैक्टरी में पहुंची। जहां पर कॉलोनाइजर की ओर से बिना मंजूरी के कॉलोनी बसाई जा रही थी। इस दौरान वहां पर बनाई गई सड़कों को उखाड़ा गया। साथ ही 14 जगहों पर डीपीसी ध्वस्त की गई। कॉलोनाइजरों को चेतावनी दी गई कि अगर दोबारा निर्माण शुरू कराया तो कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें