शहर सेक्टर-2 में महिला टीचर के उसके घर के अंदर से जेवरात चोरी हो गए। पीड़िता ने अपने पति पर ही चोरी का आरोप लगाया है। इस संबंध में अर्बन एस्टेट थाने में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में महिला टीचर ने बताया कि 29 दिसंबर को वह अपने माता-पिता के पास दिल्ली गई थी। 15 जनवरी को वापस घर आई। माता-पिता से मिले पैसे रखने के लिए अलमारी खोली तो उसके चार तोले सोने के दो कड़े, एक मंगलसूत्र, लॉकेट वाली चेन, तीन जोड़ी टॉप्स, एक हीरा जड़ित ब्रेसलेट, एक हीरा जड़ित व एक सोने अंगूठी चोरी मिलीं। महिला ने पुलिस को बताया कि उसके अपने पति पर ही शक है।