फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रूट डायवर्ट... दो सप्ताह के लिए रोहतक-दिल्ली मार्ग बंद

विज्ञापन
17सीटीके20 : मस्तनाथ विवि के सामने बना फुटओवर ब्रिज जिसे शनिवार से तोड़ा जाएगा। स्त्रोत पुलिस
विज्ञापन
मस्तनाथ विवि के सामने बने फुटओवर ब्रिज को शनिवार से तोड़ना शुरू किया जाएगा। इसके चलते 15 दिन तक रोहतक-दिल्ली रोड पूरी तरह बंद कर दिया गया है। वाहनों को आईएमटी और ओमैक्स सिटी से गुजारा जा रहा है। ट्रैफिक एसएचओ जोगेंद्र सिंह ने बताया कि जरूरत पड़ने पर मार्ग बंद करने की समय सीमा बढ़ाई जा सकती है।
विज्ञापन

पूर्वी ट्रैफिक जोन के प्रभारी इंस्पेक्टर जोगेंद्र सिंह ने बताया कि दिल्ली रोड पर बाबा मस्तनाथ के पास बने फुट ओवरब्रिज को जर्जर होने के कारण सरकार ने तोड़ने के निर्देश दिए हैं। इस कारण रोहतक से दिल्ली व दिल्ली से रोहतक की तरफ का मार्ग शुक्रवार रात को ही बंद हो गया है। ऐसे में वाहनों के लिए रूट डायवर्ट किया गया है।
रोहतक से दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहन
पुलिस के मुताबिक, रोहतक से दिल्ली की तरफ जाने वाहन तिलियार के आगे से होते हुए होटल मैनेजमेंट टी पॉइंट से बायीं तरफ से निकाले जा रहे हैं। वहां से सिंहासन गार्डन चौक के पास से दायीं तरफ टर्न लेते हुए आईएमटी से होते हुए आईएमटी चौक की तरफ निकलकर दिल्ली रोड की तरफ से गुजारे जा रहे हैं।
विज्ञापन

दिल्ली से रोहतक आने वाहन
ट्रैफिक थाना प्रभारी ने बताया कि दिल्ली की तरफ से आने वाले वाहन आईएमटी चौक को पार कर पेट्रोल पंप से पहले बायीं तरफ कट लेकर ओमैक्स सिटी से होते हुए दिल्ली बाईपास की तरफ निकल रहे हैं। वाहन चालकों की सुविधा व सुरक्षा के लिए सड़क पर दिशासूचक और अवरोधक लगाए गए हैं।
विज्ञापन


जर्जर हो चुके फुटओवर ब्रिज तोड़ने के लिए 15 दिन का समय मांगा गया है। अगर दो सप्ताह में काम पूरा नहीं हुआ तो समय सीमा बढ़ाई जा सकती है।
- इंस्पेक्टर जोगेंद्र, प्रभारी पूर्व ट्रैफिक थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें