09.राजकीय महिला महाविद्यालय में निशुल्क नेत्र जांच शिविर के दौरान पौधरोपण करते मुख्य अतिथि हि
रोहतक। राजकीय महिला महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ की ओर से अग्रवाल आई हॉस्पिटल के सहयोग से निशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि हिमांशु ग्रोवर ने किया। इस दौरान छात्राओं और स्टाफ सदस्यों की आंखों की जांच कर विशेषज्ञों ने आवश्यक परामर्श दिया।
प्राचार्य डॉ. शमशेर हुड्डा ने कहा कि विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और कल्याण से जुड़े ऐसे कार्यक्रम जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मुख्य अतिथि हिमांशु ग्रोवर ने नियमित नेत्र जांच, आंखों की देखभाल और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।
अग्रवाल आई हॉस्पिटल की मुख्य नेत्र शल्य चिकित्सक डॉ. अभिलाषा धनखड़ ने आंखों की सुरक्षा, संतुलित स्क्रीन टाइम, उचित रोशनी में अध्ययन और समस्या होने पर तुरंत विशेषज्ञ से सलाह लेने की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान हिमांशु ग्रोवर ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया