फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाट्सएप पर अज्ञात नंबर से आने वाली वीडियो या ऑडियो कॉल रिसीव न करें : एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रोहतक। पुलिस अधीक्षक गौरव राजपुरोहित ने कहा कि बैंक खाते, क्रेडिट कार्ड, फोन या ई-मेल पर मांगी जाने वाली निजी जानकारी किसी से साझा न करें। बैंक डिटेल, एटीएम कार्ड नंबर, कार्ड की एक्सपायरी और पीछे लिखे तीन डिजिट का सीवी नंबर किसी के साथ शेयर न करें।
किसी अपरिचित नंबर से आए लिंक, फोटो या मैसेज पर क्लिक न करें। अगर कोई अनजान व्यक्ति कोई एप्लीकेशन डाउनलोड करने को कहे तो उसे डाउनलोड न करें। व्हाट्सएप पर अज्ञात नंबर से आने वाली वीडियो या ऑडियो कॉल रिसीव न करें।
विज्ञापन

वे वीरवार को गांव में गांव के मौजिज लोगों, महिलाओं और युवाओं के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुन रहे थे। उन्होंने मौके पर ही समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। एसपी ने नशे व साइबर अपराध के खिलाफ जागरूक किया है।
इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह, प्रभारी थाना अर्बन एस्टेट कमलजीत सिंह, प्रभारी नशा मुक्ति टीम उप निरीक्षक मोहन, हरियाणा कुश्ती संघ के अध्यक्ष व पार्षद रमेश बोहर, किसान मोर्चा अध्यक्ष बबलू प्रधान, नांदल खाप प्रधान ओमप्रकाश, पूर्व अठगामा प्रधान बलराज सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

नशा मुक्त रोहतक बनाने में सहयोग की अपील
एसपी ने कहा कि जिला को नशा और अपराध मुक्त बनाने में पुलिस का सहयोग करें। अवैध शराब, स्मैक, गांजा, चरस, अफीम, हेरोइन और अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी में लिप्त लोगों की सूचना गुप्त रूप से पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि नशे का सेवन कर लड़ाई-झगड़ा कर शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों की पहचान कर पुलिस को बताएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें