रोहतक। रोहतक डिपो प्रशासन छात्राओं के लिए 20 ग्रामीण रूटों के स्थान पर सिर्फ सात रूटों पर ही स्पेशल बसें चलवा सका है। इससे 13 रूट की छात्राओं को अभी परेशानी झेलनी होगी। सूत्रों के अनुसार कंडक्टरों की कमी होने की वजह से बसों के संचालन में दिक्कत हो रही है, जिसके कारण छात्राओं की स्पेशल बसो के संचालन पर ब्रेक लग गया है।
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत प्रदेश सरकार छात्राओं की सुविधा के लिए बसों के संचालन पर जोर दे रही हैं। मिनी पिंक बसें भी जल्द छात्राओं के लिए आने वाली हैं। इसके चलते तीन फरवरी को रोहतक डिपो ने 20 ग्रामीण रूटों पर छात्राओं के लिए स्पेशल बसें चलाने का फैसला लिया और सात रूटों पर बसें संचालित करवा दी। इस बीच किमी. स्कीम की आई बसों में कंडक्टरों की ड्यूटी लगा दी गई अब किमी. स्कीम की बसों का आंकड़ा 50 पहुंच गया है। इन बसों को रोका नहीं जा सकता इसलिए रोस्टर के हिसाब से करीब 70-75 कंडक्टरों की ड्यूटी लग गई और छात्राओं के लिए चलने वाली स्पेशल बसों का संचालन अधर में लटक गया है। ट्रैफिक विभाग के इंस्पेक्टर प्रेम सिंह का कहना है कि कंडक्टरों की कमी होने की वजह से छात्राओं के लिए बसें चलाने में दिक्कत आ रही है।
ऐसे गड़बड़ा रहा कंडक्टरों की कमी का आंकड़ा
डिपो में 281 कंडक्टर हैं। रोडवेज की 185 व किमी. स्कीम की 52 बसें चलाने के लिए रोजाना 237 कंडक्टर चाहिए। साप्ताहिक अवकाश की वजह से औसतन 60 कंडक्टर छुट्टी पर रहते हैं। 30-35 ओटीआर (ओवर टाइम रेस्ट) पर रहते हैं। यानी 90-95 कंडक्टर रेस्ट पर होते हैं। इस आंकड़ा से जाहिर है कि डिपो की सभी बसों का संचालन करना भी मुश्किल हो रहा है, ऐसे में छात्राओं की स्पेशल बसों के चलने की बात बेमानी से सिवाय कुछ नहीं।
इन रूटों पर चल रही छात्राओं की बसें
- कटवाड़ा से रोहतक वाया खिड़वाली, सांघी, जसिया, बसंतपुर, जिंदराण, मकडौली कलां, मकडौली खुर्द
- चिमनी से रोहतक वाया कहानौर, जैतपुर, बल्लमं, माड़ौदी, डोब
- बेरी से रोहतक वाया गोच्छी, डीघल, करौंथा, शिमली, मायना, पहरावर
- सांगाहेडा से रोहतक वाया कलानौर, निगाना, आवंल, गढ़ी, पटवापुर, बनियानी, भाली
- दतौड से रोहतक वाया गिझी, अटायल, कसरेंटी, पाकस्मा, नौनंद, खेड़ी साध, अस्थल बोहर
- रोहतक से सांपला वाया सिलाना, गोरड, बखेता, मुंगान, रुड़की, भालौठ, बोहर
- महम से रोहतक वाया बलंबा मोड़, खरकड़ा, मदीना, मोखरा, बहु अकबरपुर, बहु जमालपुर
इन रूटों की छात्राओं को अभी करना है इंतजार
- सामायणा से रोहतक वाया भैणी सुरजन, महम, बलंबा, खरकड़ा, मदीना, बहुअकबरपुर, बहुजमालपुर, गद्दी खेड़ी
- सीसर से रोहतक वाया महम, खेड़ी, निंदाना, बैंसी, गुगाहेड़ी, लाखनमाजरा, चांदी, भगौतीपुर, समरगोपालपुर टिटौली, सुंदरपुर, रोहतक से सांपला वाया अस्थल बोहर, खेड़ी साध, खरावड़, गांधरा, इस्माइला
- गिरावड़ से रोहतक वाया खरैंटी, लाखनमाजरा, चांदी, भगवतीपुर, समर गोपालपुर, टिटौली, सुंदरपुर, सिंहपुरा
- बेडवा से रोहतक वाया फरमाणा, भैणी चंद्रपाल, जुलाना, किला जफरगढ़, पौली, लाखनमाजरा, चांदी, भगवतीपुर, समरगोपालपुर, टिटौली, सुंदरपुर, सिंहपुरा
- रिठाल से रोहतक वाया काहनौर, जैतपुर, बल्लभ, माडौदी, डोभ
- बेरी से रोहतक वाया रिटौली, कबूलपुर, बालंद, सुनारिया
- रोहतक से सांपला वाया बोहर, भालौठ, पाकस्मा मोड़, आसन, कंसाला, मोरखेडी, समचाना, भैसरू, नया बांस, सांपला
- रोहतक से सांपला वाया बोहर, भालौठ, पाकस्मा मोड़, आसन, ंकसाला, हुमायुंपुर, सिसाना, खरखौदा रोहणा, हसनगढ़, भैंसरू, नया बांस, सांपला, इस्माइला, गांधरा मोड़, चुलाना मोड़, खरावड़, खेड़ी साध, अस्थल बोहर
- पिलाना से रोहतक वाया कटेसरा, गुढ़ान, कलानौर, लाहली, भाली, डोब
- विघलान से रोहतक वाया सिलाना, गोरड़, बखेता, मुंगान, रुड़की, भालौठ, बोहर
- महम से रोहतक वाया तीतरी, गंगानगर, भराण, अजायब, मदीना, बहु अकबरपुर, बहु जमालपुर
- खरखौदा से रोहतक वाया सिसाना, हुमायूपुर, संसाला, आसन, पाकस्मा मोड़, भालौठ, बलियाना, बोहर
- कथूरा से रोहतक वाया चिड़ी, लाखनमाजरा, चांदी, भगोतीपुर, समर गोपालपुर
छात्राओं की पांच और स्पेशल बसें चलाने के आदेश दिए हैं। कंडक्टरों की कमी के चलते मुख्यालय डिमांड भेजी गई है। सात बसें पहले से चल रही हैं। पांच पिंक बसें आने वाली है। जल्द से जल्द इन बसों को चलवाया जाएगा।
- बृजेंद्र हुड्डा, महाप्रबंधक, रोहतक डिपो