फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: साइबर अपराध के प्रति छात्राओं को किया जागरूक

विज्ञापन
फोटो: साेनीपत के मुरथल अड्डा स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अ​भियान क
विज्ञापन
सोनीपत। बाल विवाह मुक्त भारत जागरूकता अभियान का शुभारंभ बुधवार को मुरथल अड्डा स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जेआरसी व एमडीडी ऑफ इंडिया की ओर से शुरू किया गया। 100 दिवसीय इस जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ जिला समन्वयक डॉ. राज सिंह सांगवान ने किया। कार्यक्रम में करीब 1400 छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

डॉ. राज सिंह सांगवान ने छात्राओं को संबोधित करते हुए बाल विवाह, ऑनलाइन शोषण, साइबर अपराध, ऑनलाइन ग्रूमिंग व बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर आने वाली एक सामान्य सी फ्रेंड रिक्वेस्ट भी कई बार बच्चों को ऑनलाइन यौन शोषण, जबरन संबंधों अथवा कम उम्र में विवाह के दबाव जैसी गंभीर परिस्थितियों तक पहुंचा सकती है। स्कूल इंचार्ज राजेश कुमारी ने कहा कि बाल विवाह एक सामाजिक कुप्रथा होने के साथ-साथ बच्चों के भविष्य, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वतंत्रता और अधिकारों को प्रभावित करने वाली गंभीर समस्या है। बाल विवाह की रोकथाम के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को जागरूक होकर अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। इस दौरान दर्शन कमारी, सुनीता, अमित, विनय, रमना व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें