विक्रम ने दी शिकायत में बताया कि उसकी भाभी हरियाणा पुलिस में एसआई तो भाई एक्साइज विभाग में इंस्पेक्टर है। दोनों के बीच तलाक को लेकर केस चल रहा है। 20 जुलाई को सुबह करीब नौ बजे उसकी भाभी अपने रिश्तेदारों के साथ घर में आए।
रोहतक में हरियाणा पुलिस की महिला थानेदार व उसके कांस्टेबल भाई सहित नौ लोगों ने गढ़ी मोहल्ले में आकर अपनी सास व देवर के साथ मारपीट की। साथ में जान से मारने की धमकी देकर चले गए। थानेदार के देवर की शिकायत पर शहर थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक गढ़ी मोहल्ला निवास विक्रम ने दी शिकायत में बताया कि उसकी भाभी हरियाणा पुलिस में एसआई तो भाई एक्साइज विभाग में इंस्पेक्टर है। दोनों के बीच तलाक को लेकर केस चल रहा है। 20 जुलाई को सुबह करीब नौ बजे उसकी भाभी अपने रिश्तेदारों के साथ घर में आए। आते ही न केवल गाली-गलौच की, बल्कि हाथापाई करने लगे। साथ ही घर का सामान इधर से उधर फेंक दिया।
जब वह मोबाइल से वीडियो बनाने लगा तो भाभी के भाई ने उसका हाथ मोड़कर मोबाइल फोन छीन लिया और नाली में फेंक दिया। धमकी दी कि उसके भाई राहुल को जान से मरवा देंगे। कहा कि उसे भी केस में फंसवा देंगे। विक्रम का कहना है कि उसकी बाथरूम में बचने के लिए रसोई में छुप गई। उसकी भाभी दरवाजा तोड़ने लगे।
विज्ञापन
दरवाजा नहीं टूटा तो दहेज के केस में फंसाने की धमकी दी। इसके अलावा उसकी भाभी व उसके भाई ने नकदी व जेवरात निकाल लिए। जब उसने एसपी ऑफिस में जाने व डायल 112 पर कॉल करने की बात कही तो जेवरात वापस कर दिए, लेकिन 10 हजार की नकदी नहीं लौटाई। पीड़ित का कहना है कि उसकी भाई व उसका भाई दोनों हरियाणा पुलिस में हैं। साथ ही वर्दी की धमकी दे रहे हैं।