फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौजी को महिला मित्र ने भेजी फर्जी गर्भपात करवाने की रिपोर्ट, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। एक बीएसएफ कर्मी को उसकी महिला मित्र ने फर्जी मेडिकल रिपोर्ट सोशल मीडिया के माध्यम से भेज कर खुद का उसकी गर्भवती होने व गर्भपात करवाने के बारे में बताया। साथ ही महिला मित्र ने उससे 10 लाख रुपयों की मांग की, रुपये न देने पर दुष्कर्म का केस दर्ज करवाने की भी धमकी दी। बीएसएफ कर्मी ने मेडिकल रिपोर्ट की अपने स्तर पर जांच की तो सामने आया कि युवती ने सभी रिपोर्ट फर्जी तरीके से तैयार करवा कर उसके पास ब्लैकमेल करने की नीयत से भेजे हुए हैं। जिसकी शिकायत बीएसएफ कर्मी ने एसपी से की। एसपी के आदेशों पर सिटी थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसपी को दी शिकायत में बीएसएफ कर्मी ने बताया कि वह राजेंद्र नगर का रहने वाला है। वह बीएसएफ में दिल्ली छावनी में तैनात है। 2019 में उसकी मुलाकात गांव रिठाल फौगाट की युवती के साथ हुई थी। युवती व उसका पिता उसके पास दिल्ली गए और तीन लाख रुपये की मांग की। वे उसे सेक्टर-12 के एक होटल में ले कर गए। जहां युवती ने कहा कि उसे रुपये की सख्त जरूरत है, क्योंकि उसका चयन राष्ट्रीय स्तर पर होने वाला है। बीएसएफ कर्मी ने 4 मार्च को सेक्टर-9 दिल्ली द्वारका में युवती व उसके पिता सहित अन्य दो व्यक्तियों को तीन लाख रुपये दिए। 16 जुलाई को युवती ने फौजी को इंस्टाग्राम पर मैसेज भेज खुद को उसकी गर्भवती होने के बारे में बताया। इसके अलावा युवती ने मेडिकल मोड़ स्थित एक अस्पताल के डॉक्टर द्वारा बनाई गई मेडिकल रिपोर्ट भी भेजी। इस रिपोर्ट में युवती ने उसके गर्भपात के बारे में बताया। युवती ने उससे 10 लाख रुपयों की मांग की। रुपये न देने पर दुष्कर्म पर केस में फंसवाने की धमकी दी। 20 अगस्त को रोहतक न्यायालय में एक अधिवक्ता के समक्ष पेश हुए, जहां युवती ने कहा कि या तो वह उससे शादी करेगा या फिर 10 लाख रुपये देगा। जहां उसने युवती से इलाज के पूर्ण दस्तावेज असल दिखाने के बारे में कहा। उसने अपने स्तर पर अस्पताल के कागजों की जांच की। जिसमें स्पष्ट हुआ कि युवती ने सभी मेडिकल रिपोर्ट छेड़छाड़ कर फर्जी तरीके से बनाई हुई थी। साथ ही रिपोर्ट पर जिस डॉक्टर के साइन हुए थे, वह डॉक्टर दो वर्ष पूर्व रिटायर्ड हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें