जींद। डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने शहर की बाबा बुड्ढा बस्ती निवासी महिला मीना को 4.53 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। शहर थाना पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।
डिटेक्टिव स्टाफ प्रभारी एसआई सुखदेव सिंह ने एफआईआर में बताया कि पीएसआई अमित कुमार के नेतृत्व में टीम महिला सिपाही नीलम के साथ गश्त कर रही थी। टीम चोगानन माता विकास नगर से गोशाला की तरफ जा रही थी। इसी दौरान सामने से एक महिला आती दिखाई दी। पुलिस की गाड़ी को अपनी तरफ आता देखकर वह अचानक वापस मुड़ गई और तेज कदमों से चलने लगी। उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर पुलिस टीम ने महिला सिपाही की मदद से उसे पकड़ किया और तलाशी ली। तलाशी के दौरान महिला के कब्जे से 4.53 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि इस मामले में महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।