फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफडीडीआई के छात्र जांएगे सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट के आदेशों से असंतुष्ट

Wed, 13 Jan 2016 08:41 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईकोर्ट में एफडीडीआई डिग्री मामले को लेकर हुई सुनवाई के बाद क्लास शुरू करने की मंजूरी से छात्र संतुष्ट नहीं हैं। अब छात्र सुप्रीम कोर्ट में अपील करेंगे। छात्रों का कहना है कि जब तक डिग्री का विवाद खत्म नहीं होगा, तब तक क्लास चलाने का कोई फायदा नहीं।
विज्ञापन



दरअसल  संस्थान की डिग्री को लेकर विवाद चल रहा है। संस्थान की तरफ से अगले सेमेस्टर की क्लास को लेकर हाईकोर्ट में अपील की गई थी। दो दिन पूर्व सोमवार को हाईकोर्ट ने जनवरी से जुलाई तक चलने वाली क्लास को मंजूरी दी है।



 कोर्ट में केस दायर करने वाले छात्र संदीप प्रियदर्शी का कहना है कि वह हाईकोर्ट का सम्मान करते हैं, लेकिन संस्थान के अधिवक्ता की अपील पर कोर्ट ने सिर्फ मंजूरी दी है। डिग्री को लेकर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है
विज्ञापन




संस्थान मंजूरी को ही आधार बनाकर क्लास शुरू करना चाहता। यदि छात्र क्लास करते हैं और बाद में पता चला कि संस्थान को किसी की मान्यता ही नहीं मिली तो छात्रों के भविष्य का क्या होगा



ऐसे में बिना किसी अंतिम निर्णय के क्लास की मंजूरी का कोई फायदा नहीं है। इसे लेकर वह सुप्रीम कोर्ट में जाएंगे। गौरतलब है कि इसी विवाद के चलते कुछ छात्रों ने संस्थान में चल रही सेमेस्टर परीक्षाओं का भी बहिष्कार कर रखा है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें