रोहतक। जिले की 25 टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त सप्ताह के दौरान सम्मानित किया जाएगा। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि विश्व टीबी दिवस के उपलक्ष में 22 मार्च से 28 मार्च तक टीबी मुक्त सप्ताह मनाया जाएगा। कार्यक्रम में नागरिकों को जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित होंगी। टीबी मुक्त सप्ताह के दौरान सीरपुर, कटवाड़ा, घिलौड़ खुर्द, भैंसरु कलां, भैंसरु खुर्द, अटायल, नौनंद, कारौर, जैतपुर, मसूदपुर, गढ़ी, माडौधी जाटान, भाली आनंदपुर, ककराना, भैणी भैरो, निडाना, सिसरौली, समरगोपालपुर खुर्द, घुसकानी, जिंदराण, नांदल, बेडवा, सैमाण-2, खरक जाटान और गूगाहेड़ी ग्राम पंचायतों को सम्मानित किया जाएगा।