फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता बोले- बेटी रो ना तू शहीद दी बीवी आ...

Tue, 05 Jan 2016 02:21 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट में हुई आतंकी मुठभेड़ में आर्मी के जवान गुरसेवक सिंह के शहीद होने की खबर से पूरे शहर में शोक की लहर है। सोमवार को गरसेवक के ससुर रंधीर सिंह को फोन पर खबर मिली कि उनका दामाद आतंकियों के से लोहा लेते हुए शहीद हो गया है।
विज्ञापन


यह सुनकर एक पल तो जौसे समय की घड़ी उनके लिए रुक गई। लेकिन, नम आंखों में दामाद के प्रति गर्व भी नजर आया। उन्होंने बेटी को दिलासा देते हुए कहा कि बेटी रो ना तू शहीद दी बीवी आ...। बता दें कि गुरसेवक अंबाला के रहने वाले थे और कुराली में उसकी शादी हुई थी।

गरुसेवक के ससुर रंधीर सिंह ने बताया कि करीब एक महीने पहले उनकी बेटी जसप्रीत कौर की शादी गरुसेवक से हुई थी। उन्होंने बताया कि छुट्टी काटने के बाद उसने 28 दिसंबर को ड्यूटी ज्वाइन की थी। उनके घर लोगों का तांत लगा रहा। उनके घर सांत्वना देने पार्षद, अकाली नेता साहिब सिंह बडाली, दविंदर ठाकुर और जसबीर सिंह देने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें