संवाद न्यूज एजेंसी
महम। आदर्श स्कूल मदीना के मैदान में खंडस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता कराई गई। मुख्यातिथि खंड शिक्षा अधिकारी सरिता खनगवाल रहीं। विभाग के डीपीई हरेंद्र ढ़ाका ने बताया कि कबड्डी के अंडर-19 आयु वर्ग में फतेहसिंह सीनियर सेकंडरी स्कूल निंदाना की टीम ने प्रथम, आदर्श स्कूल मदीना की टीम ने द्वितीय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मदीना की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
अंडर-17 आयु वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मदीना की टीम प्रथम, आदर्श स्कूल मदीना की टीम द्वितीय व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल फरमाना की टीम तीसरे स्थान पर रही। अंडर-14 आयु वर्ग में एनजीजीबी फरमाना प्रथम, आदर्श मदीना दूसरे व एमडीएस स्कूल मदीना की टीम तीसरे स्थान पर रही।
अंडर-14 आयु वर्ग खो-खो में सरस्वती स्कूल बहलबा प्रथम, टैलेंट ट्री स्कूल की टीम दूसरे स्थान पर रही। अंडर-17 आयु वर्ग खो-खो में राजकीय उच्च विद्यालय भैणी भैरों प्रथम व सरस्वती स्कूल बहलबा की टीम दूसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता में पिस्टल शूटिंग, कुश्ती, बॉक्सिंग, वॉलीबॉल व योग भी शामिल किया गया।
कार्यक्रम में जाेनल सचिव राजेश नांदल, विश्व बंधू, हरेंद्र ढ़ाका, डॉ प्रवीन कुमार, मुकेश, राजेश, ज्योति, सुशीला, सहित अन्य शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।