फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बारिश ने बिगाड़ी शहर की सड़कों की सूरत

विज्ञापन
झज्जर रोड पर गहरे गड्ढों से होकर जाते वाहन। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। बारिश के बाद शहर की सड़कें बिखर सी गई हैं। पानी के बहाव के साथ सड़क से कंकड़-पत्थर ही नहीं तारकोल तक बह गया है। हालात यह है कि सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया है। शहर के सबसे व्यस्त दिल्ली बाईपास पर ही 50 से ज्यादा गड्ढे हैं।
ये भी दो से तीन इंच गहरे व दो फीट चौड़े गड्ढे हैं। दिल्ली बाईपास से झज्जर रोड की हालत बेहद खस्ता है। इस पर ओमैक्स सिटी जाने वाले पुल तक ही 15 से ज्यादा गड्ढे हैं। ये गड्ढे तीन से सात फीट चौड़े हैं। इनमें बारिश का पानी भरने से हालात और बिगड़ जाते हैं। इन गड्ढों को भरने में विभाग भी ढील बरत रहा है। ऐसे में ये गड्ढे राहगीरों के लिए मुसीबत बन गए हैं।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने 89 किमी लंबी सड़क को गड्ढा मुक्त अभियान चलाकर भरा था। इसके बाद हुई बारिश से फिर सड़कों में गड्ढे बन गए।
शहर के मॉडल टाउन, सोनीपत रोड, दिल्ली बाईपास, माता दरवाजा से जींद रोड, भिवानी रोड, झज्जर रोड व दिल्ली रोड के गड्ढे राहगीरों की राह में बाधा बन रहे हैं। तेज बारिश से सड़क धंसने के मामले भी सामने आए हैं।
विज्ञापन



बारिश के कारण सड़क की हालत बिगड़ी है। विभाग के कर्मचारियों को सड़क पर गड्ढा होने की स्थिति में जल्द भरने की हिदायत दी गई है। विभाग के अधीन सभी सड़कों पर गड्ढे भरे जा रहे हैं।
- अरुण कुमार, कार्यकारी अभियंता, पीडब्ल्यूडी।

झज्जर रोड पर गहरे गड्ढों से होकर जाते वाहन। संवाद

झज्जर रोड पर गहरे गड्ढों से होकर जाते वाहन। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें