फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मानसून की बेरुखी से किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
सांपला। जिले में अभी तक धान की फसल के अनुरूप बारिश न होने से किसानों को चिंता सताने लगी है। किसानों का मानना है कि यदि समय रहते बारिश न हुई तो उनकी धान की फसल में लागत बढ़ जाएगी। अच्छी बरसात न होने से धान रोपाई पर भी असर पड़ने लगा है।
विज्ञापन

अब तक जिले में करीब 35 हजार हेक्टेयर में धान की रोपाई हुई है, जबकि लक्ष्य 75 हजार हेक्टेयर के करीब है। धान की रोपाई होने के बाद अब धान को पानी की ज्यादा जरूरत है, लेकिन बारिश न होने से किसानों के चेहरों पर भी मायूसी है। किसान जसबीर, बलदेव, अनिल कुमार, प्रदीप ने बताया कि इस बार 15 जुलाई बीत जाने के बाद भी अच्छी बारिश नहीं हो पाई है। किसानों को दिन रात ट्यूबवेल चलाने पड़ रहे हैं। बारिश की बाट जोह रहे लोग इंद्र देवता को प्रसन्न करने के लिए कई गांवों में भंडारे भी कर रहे हैं, ताकि अच्छी बारिश हो सके। सुबह से धूप खिलने के कारण बढ़े तापमान के चलते गर्मी बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें