फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: किसान सुबह लौटे खाली हाथ, दोपहर बाद बंटा 280 क्विंटल बीज

Fri, 15 Nov 2024 01:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
14jjrp14- झज्जर। कृ​​षि एवं कल्याण विभाग के बाहर बनी दुकान से बीज लेकर ट्रैक्टर में लादता किसान
विज्ञापन
झज्जर। गेंहू का बीज लेने के लिए किसान खाद-बीज की दुकानों पर पहुंच रहे हैं। वीरवार को कृषि कल्याण विभाग के बाहर और अनाज मंडी में स्थित दुकानों पर बीज नहीं होने पर किसानों को खाली हाथ वापस जाना पड़ा।
विज्ञापन

दोपहर बाद लगभग 280 क्विंटल बीज आया, जिसके बाद बीज लेने आने वाले किसानों को गेहूं का बीज दिया गया। बीज की कमी के कारण किसानों को गेहूं का बीज नहीं मिल रहा। इस कारण से गेहूं की बुआई में देर हो रही है। किसान सुबह सात बजे से ही बीज लेने के लिए लाइनों में लग रहे हैं, लेकिन कभी भीड़ ज्यादा होने के कारण तो कभी बीज न होने के कारण किसानों को गेहूं का बीज नहीं मिल पा रहा है। लगातार किसान कृषि कल्याण विभाग के पास खाद-बीज की दुकानों पर आ रहे हैं, लेकिन वीरवार को बीज ना होने के कारण किसानों को खाली हाथ वापस जाना पड़ा।
दोपहर बाद लगभग 280 क्विंटल गेहूं को बीज आया, जिसके बाद बीज लेने आने वाले किसानों को बीज दिया गया।


कृषि कल्याण विभाग के पास दुकानों पर आया लगभग 9 हजार क्विंटल बीज
कृषि कल्याण विभाग के पास बनी दुकानों पर अब तक लगभग 9 हजार क्विंटल गेहूं का बीज आया है, जो किसानों को अभी तक दिया जा चुका है। वीरवार को दोपहर बाद लगभग 280 क्विंटल गेहूं का बीज आया, जिसके बाद आने वाले किसानों को बीज दिया गया। शुक्रवार को और बीज आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें