फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: घंटो लाइन में लगने के बाद भी खाली लौटे किसान

Sun, 27 Oct 2024 01:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
झज्जर में कृ​षि किसान कल्याण विभाग के पास सरकारी बीज की दुकानों पर लगी किसानों की भीड़। स्त्रो
विज्ञापन
झज्जर। गेहूं के बीज को खरीदने के लिए किसानों में मारामारी मची है। शनिवार को सुबह चार बजे से ही सरकारी खाद-बीज की दुकानों पर लाइनें लगनी शुरु हो गई। दुकानों के बाहर लगभग 700 से 800 लाेगों की लंबी लाइनें लगी रही। महिलाएं भी बीज लेने के लिए लाइनों में लगी। जमकर धक्का मुक्की हुई। दुकानदारों से गर्मा गर्मी हो गई लिहाजा पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस ने माहौल संभाला। घंटो लाइन में लगने के बाद भी काफी किसानों को खाली हाथ लौटना पड़ा।
विज्ञापन

इस साल सरकार किसानों को गेहू पर एक हजार रुपये प्रति क्विंटल सबसीडी दे रही हैं। पिछले साल गेहूं के 40 किलोग्राम बीज का भाव 1090 रुपय था और इस साल1150 रुपये है। पिछले साल के मुकाबले गेहूं का बीज 60 रुपये मंहगाा हुआ। दस साल पुराने गेहूं के बीजों को सब्सिडी से बाहर किया गया।
गेहूं की बुआई का समय शुरु होने वाला है। जिसके कारण किसान गेहूं का बीज खरीदने के लिए दुकानों पर पहुंच रहे है।शनिवार को सुबह चार बजे से ही गेहूं का बीज लेने वाले किसानों की झज्जर अनाज मंडी और कृषि कल्याण विभाग के पास सरकारी दुकानों पर भीड़ लगनी शुरु हो गई। बीज लेने के लिए महिलाएं भी बड़ी तादाद में पहुंची भीड अधिक होने पर व्यवस्था खराब हो गई। किसानों की ओर से लाइनों में खड़े होने और पहले बीज लेने की होड़ में हाथापाई हो गई। जिसके कारण पुलिस को बुलाना पड़ा। व्यवस्था बनाए रखने के लिए कृषि कल्याण विभाग के पास की सरकारी दुकानों में करीब पांच बजे तक पुलिस कर्मियाें को तैनात किया गया। जिसके बाद भीड़ पर काबू पाया गया और किसानों को लाइनों में लगने के लिए कहा गया। ज्यादा संख्या में किसान आने के कारण सभी को बीज नहीं मिल पाया। जिसके कारण किसानों को बिना बीज लिए ही वापस घर जाना पड़ा। हालात झज्जर आनाज मंडी में सरकारी खाद-बीज की दुकान पर देखने को मिले। दोपहर तक 550 क्विंटल गेहूं का बीज किसानों ने खरीदा और दोपहर तक बीज खत्म हो गया। बाद में आने वाले किसानों को बीज नहीं मिल पाया। जिसके कारण किसानों को खाली हाथ वापस जाना पड़ा।
विज्ञापन


सरकार ने ये तय किए दाम
डीबीडब्ल्यू 187, 327, 222, 303, 332, 1270 गेहूं के बीजों का दाम इस बार 1150 रुपय प्रति 40 किलाग्राम कट्टा तय किया गया। सरकार ने 10 साल पुराने बीजों को सब्सिडी से बाहर कर दिया। जिसमें 3086, 1105 गेहूं के बीज को दस साल पुराना होने के कारण सब्सिडी से बाहर किया गया। इन बीजों की सरकारी ब्रिकी नहीं हो रही है।


दुकानों पर 10 से 15 दिनों पहले ही बीज आ चुका था लेकिन बीज के भाव तय नहीं हाेने के कारण बीज नहीं दिया जा रहा था। सुबह छह बजे से ही लाइनों में लगा हुआ हूं। भीड़ ज्यादा होने और लंबी लाइनें लगी हुई होने के कारण बीज नहीं मिल रहा।
सुनील जहांगीरपुर, किसान



गेंहु की बिजाई का समय आ गया है। सरकार द्वारा पहले बीज के भाव तय नहीं किए गए थे। पहले भी बीज के लिए चार बार चक्कर लगा चुका हूं। लेकिन भाव नहीं होने के कारण बीज नहीं मिला और भाव आने के बाद लंबी लाइनें होने के कारण बीज नहीं मिल रहा।
विज्ञापन

सुरेश छारा, किसान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें