फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को दूसरे के कार्यक्रमों में बाधा डालने का हक नहीं : धनखड़

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ का कहना है कि किसान आंदोलन दोहरे मापदंड पर चल रहा है। किसानों को दूसरों के कार्यक्रमों में बाधा डालने का हक नहीं है। पंजाब व राजस्थान में किसानों को हरियाणा से कम फसलों का भाव मिल रहा है। सही मायनों में किसानों को दोनों राज्यों की सरकारों के खिलाफ आंदोलन करना चाहिए। धनखड़ मंगलवार को पार्टी प्रदेश कार्यालय में सांपला नगर पालिका की चेयरपर्सन पूजा के भाजपा में शामिल होने के समय मीडिया से बातचीत कर रहे थे। साथ में पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

धनखड़ ने कहा कि पंजाब में गन्ने के किसान को प्रति एकड़ 12 हजार रुपये नुकसान हो रहा है। जबकि राजस्थान में बाजरे के किसान को 10 हजार रुपये प्रति एकड़ का घाटा झेलना पड़ रहा है। क्योंकि हरियाणा की अपेक्षा राजस्थान और पंजाब में फसलों के भाव कम है। अगर किसान नेता किसानों के सच्चे हितेषी हैं तो पंजाब व राजस्थान सरकारों के खिलाफ आंदोलन चलाएं। यहीं नहीं किसी भी किसान संगठन को भाजपा या अन्य राजनीतिक दल के किसी कार्यक्रम का विरोध करने का अधिकार नहीं है। वे अपने आंदोलन की आवाज उठा रहे हैं यह उनका अधिकार है और राजनीतिक दल अपनी आवाज उठाने के लिए कार्यक्रम करते हैं। ऐसे में किसान आंदोलनकारियों द्वारा कोई ऐलान करना मायने नहीं रखता। भाजपा का हर कार्यकर्ता किसी भी परिस्थिति में काम करने के लिए तैयार है।
भाजपा प्रत्याशी को हराकर चेयरपर्सन बनी पूजा भाजपा में हुईं शामिल
उधर, सांपला नगर पालिका चुनाव में भाजपा ने पार्टी के चिह्न पर चुनाव लड़ा था, जबकि अन्य निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में थे। निर्दलीय पूजा ने भाजपा व अन्य प्रत्याशियों को मात दी। कहा जा रहा था कि पूजा कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी है। क्योंकि चुनाव जीतने के बाद पूर्व सीएम हुड्डा सांपला पहुंचे थे। मंगलवार को पूजा अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गई। इसे लेकर ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि प्रदेश में लगभग सभी नगर पालिकाओं में भाजपा का कब्जा है। पार्टी को सांपला की संगठित टीम मिली है। इससे विकास के काम तेज गति से होंगे और पार्टी को भी मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अजय बंसल, मेयर मनमोहन गोयल, पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र बंसल, रामअवतार वाल्मीकि, सतीश नांदल, पूर्व विधायक सरिता नारायण, एडवोकेट रामचेत तायल, पूर्व चेयरमैन प्रतिभा सुमन, जिला महामंत्री सतीश आहूजा व राजेश भालौठ, प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट शमशेर सिंह खरक, सुरजीत जसिया, पूर्व मेयर रेनू डाबला, जिला मीडिया प्रभारी तरुण सनी शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें