फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: किसानों ने उठाई अंडरपास के जल्द निर्माण की मांग

विज्ञापन
फोटो: सोनीपत के गन्नौर ​स्थित जाट धर्मशाला में बैठक के दौरान उपस्थित किसान नेता। स्रोत: यूनियन
विज्ञापन
गन्नौर। खेड़ी गुज्जर रोड स्थित जाट धर्मशाला में मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) की बैठक आयोजित हुई। बैठक में किसानों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए उनके समाधान की मांग उठाई।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष जयभगवान मलिक ने अगवानपुर रेलवे फाटक पर निर्माणाधीन अंडरपास का कार्य शीघ्र पूरा कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि कार्य में देरी के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बैठक में किसानों ने रेलवे रोड पर गड्ढों की मरम्मत कराने, धान सीजन को देखते हुए डीएपी और यूरिया खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने की भी मांग रखी।
विज्ञापन

इसके अलावा बजाना क्षेत्र के तालाबों के बीच नाले की सफाई, पंचायती भूमि से अतिक्रमण हटाने तथा जल निकासी के लिए नालों की नियमित सफाई कराने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया।
ब्लॉक अध्यक्ष बलजीत मलिक ने कहा कि किसानों की मांगों को प्रशासन और संबंधित विभागों के समक्ष प्राथमिकता से रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि 10 से 12 जून तक हरिद्वार में किसान चिंतन शिविर आयोजित किया जाएगा। बैठक में राजेंद्र, रामभजन, भीम, प्रकाश, जगवीर और विजेंद्र सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें