फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: किसानों ने तीन घंटे जाम लगा चांदी और मकड़ौली टोल फ्री कराए

Fri, 14 Aug 2026 08:04 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। हिसार के सूर्य नगर निवासी डेयरी संचालक जीवन कुंडू के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर खापों और किसान संगठनों ने शुक्रवार तीन घंटे का रास्ता रोको आंदोलन किया। किसानों ने चांदी और मकड़ौली टोल प्लाजा को सुबह 11 बजे से 2 बजे तक जाम किया। वाहनों से वैकल्पिक रास्तों से होकर गुजरना पड़ा।
रोहतक-जीद रोड के चांदी टोल पर टिटौली, खरेंटी, सुंदरपुर, चिड़ी, घरोठी सहित अन्य गांवों के लोग पहुंचे। इसी तरह रोहतक-पानीपत रोड मकड़ौली टोल पर भी किसान संगठनों और खापों ने रास्ता रोका। कुंडू खाप प्रधान जयबीर कुंडू ने बताया कि 12 अगस्त को हिसार में हुई पंचायत में 14 अगस्त को प्रदेश के सभी टोल जाम करने का फैसला लिया गया था।
विज्ञापन

जयबीर कुंडू ने कहा कि 32 वर्षीय जीवन कुंडू की 4 अगस्त को जीवन की निर्मम हत्या कर दी गई। उसने पहले भी झगड़े की आशंका को लेकर पुलिस को शिकायत दी थी लेकिन 10 दिन बाद भी गिरफ्तारी न होना कानून-व्यवस्था पर सवाल है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में गुंडों को राजनीतिक संरक्षण है। यदि जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो 15 अगस्त को हांसी में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर ओमप्रकाश हुडा, जयपाल कुंडू, प्रीत सिंह, सहदीप नंबरदार, शेषा सरपंच, सुमित दलाल, राजू मकड़ौली, सुशीला मोनिका नैन सहित कुंडू खाप, हुड्डा खाप, अखिल भारतीय किसान सभा, भाकियू के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें