संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के नन्हे विद्यार्थियों ने देश के सैनिकों के नाम अपनी भावनाएं पत्र के रूप में भेजी हैं। शिक्षा विभाग की पहल पर जिले के 9 ब्लॉकों के स्कूलों में विशेष कार्यक्रम करवा विद्यार्थियों से सैनिकों के लिए गौरव संदेश लिखवाए सेना मुख्यालय भेजे गए हैं।
शिक्षा विभाग की ओर प्रत्येक ब्लॉक से विद्यार्थियों ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर सैनिकों के शौर्य, त्याग और बलिदान को सलाम किया है। 5वीं कक्षा की करिश्मा सैनिकों के लिए लिखती हैं कि आप दिन-रात, ठंड-गर्मी व बारिश में हमारी और देश की रक्षा करते हैं इसलिए हम चैन की नींद सोते हैं। आप हमारे देश के सच्चे हीरो हैं।
हम आपके त्याग और बलिदान को कभी नहीं भूल सकते। आप हमेशा खुश रहें। ऐसे लिखे गए कुल 100 विद्यार्थियों के पत्र भारतीय सशस्त्र बल मुख्यालय को भेजे हैं।
तीनों कक्षाओं से 9 श्रेष्ठ विद्यार्थियों को चुना गया। जिला एलएलएन समन्वयक रुपांशी हुड्डा ने बताया कि सभी स्कूलों में आयोजित इस गतिविधि में बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस पहल का उद्देश्य बच्चों में देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति सम्मान की भावना जगाना था।
पारुल, पुलकित व करिश्मा ने लिखे श्रेष्ठ पत्र
जिला एफएलएन समन्वयक रुपांशी हुड्डा ने बताया कि जिलास्तर पर प्रत्येक कक्षा तीन-तीन श्रेष्ठ विद्यार्थियों को चुना है। इनमें कक्षा-3 के लिए राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय फरमाना की पारुल, ब्राह्मणवास की सिद्धि, भैंसरु कलां की वंशिका को चुना गया। कक्षा-4 से राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय फरमाना शुगर मिल के पुलकित, राजकीय प्राथमिक विद्यालय की चाहत व मदीना के विराट के पत्र श्रेष्ठ रहे। कक्षा-5 से राजकीय प्राथमिक विद्यालय सेक्टर-2,34 की करिश्मा, शुगर मील विद्यालय की शिवानी व जनता कॉलोनी प्राथमिक विद्यालय की सारवी ने श्रेष्ठ पत्र लिखा।
05 रोहतक के अनेक विद्यालयों की ओर से सैनिकों के नाम लिखे गए श्रेष्ठ पत्रों को दिखाते शिक्षक। स
05 रोहतक के अनेक विद्यालयों की ओर से सैनिकों के नाम लिखे गए श्रेष्ठ पत्रों को दिखाते शिक्षक। स