फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में किसानों व आढ़तियों को नहीं होगी परेशानी : राज्य सूचना आयुक्त

Sat, 25 Oct 2025 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
25जेएनडी13 : सफीदों मंडी में धान खरीद कार्य का औचक निरीक्षण करते हुए कर्मवीर सैनी। स्रोत प्रशास
विज्ञापन
सफीदों। हरियाणा राज्य सूचना आयुक्त कर्मवीर सैनी ने शनिवार को सफीदों व पिल्लूखेड़ा अनाज मंडियों में पहुंचकर धान खरीद का औचक निरीक्षण किया और किसानों व आढ़तियों से बातचीत की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से फसल खरीद को लेकर किए गए प्रबंध बेहतर हैं। मंडियों में किसानों, आढ़तियों और मजदूरों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए मुख्यमंत्री नायब सैनी स्वयं प्रदेश की सभी मंडियों पर नजर रखे हुए हैं और संबंधित अधिकारियों को समय-समय पर आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं।
मंडियों में धान की खरीद प्रक्रिया पूरी तरह सुचारू ढंग से चल रही है। सफीदों क्षेत्र में स्थानीय विधायक भी स्वयं मंडियों में पहुंचकर खरीद कार्य की निगरानी कर रहे हैं ताकि किसी स्तर पर कोई लापरवाही न हो।
विज्ञापन

मंडियों में फसल की तौल, भुगतान और उठान की प्रक्रिया पारदर्शी और डिजिटल माध्यम से की जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता की गुंजाइश न रहे।
राज्य सरकार का उद्देश्य है कि हरियाणा का किसान आत्मनिर्भर और खुशहाल बने। कर्मवीर सैनी सफीदों नगर के नंदी गौ सेवा धाम में पहुंचे। जहां पर उन्होंने गऊओं को गुड़ खिलाकर गौ सेवा का संदेश दिया। गौशाला प्रबंधन की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट कर कर्मवीर सैनी का स्वागत किया।
इसके उपरांत उन्होंने जींद शहर की रानी तालाब के पास स्थित गुरुद्वारा में गुरु तेग बहादुर के प्रकटोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करते हुए सिख संगत को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि गुरु जी को जो इतिहास रहा है, वह देश भक्ति से प्रोत, सेवा, समर्पण एवं गरीबों की सुरक्षा का रहा है।
राइस मिल्स एसोसिएशन सफीदों के प्रधान सुभाष जैन, आढती एसोसिएशन सफीदों के प्रधान कृष्ण गोपाल, मार्केट कमेटी सफीदों के चेयरमैन चंद्र सैनी, उप चेयरमैन मदन गोयल, नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि संजय उर्फ बिट्टा, सफीदों नगर पालिका के पूर्व प्रधान सेवा राम सैनी, आढ़ती एसोसिएशन पिल्लूखेड़ा मंडी के प्रधान वेदपाल बनवाला, मंगत गोयल, जय किशन जैन, श्रवण गोयल, और होशियार सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें