रोहतक। महम चौबीसी के गांव मदीना में एक युवा किसान अतुल ने शुक्रवार को घेर में फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों के अनुसार अतुल मानसिक तौर पर परेशान थे। जिले में एक सप्ताह में आत्महत्या की यह पांचवीं घटना है।
बहुअकबरपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर महेश कौशिक ने बताया कि सुबह सूचना मिली कि मदीना कोरसान गांव के युवक अतुल (34) खेत में गए थे। वहां से वापस आकर घेर में चले गए जहां ट्रैक्टर व पशु खड़े रहते हैं। परिजनों ने जाकर देखा तो अतुल का शव फंदे से लटका हुआ था।
मामले की सूचना पाकर बहुअकबरपुर थाने से जांच अधिकारी व एफएसएल एक्सपर्ट डॉक्टर सरोज दहिया मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि शव 15 दिन से ज्यादा पुराना है।