फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: मोखरा में किसान की चार बीघा जमीन को लेकर पीट-पीट कर हत्या, गोगापीर मंदिर के पास लहूलुहान मिला शव

Sat, 30 May 2026 11:10 AM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)

सार

विजय ने पुलिस को बताया कि उसके चाचा जयबीर की दूसरे पक्ष को बेची गई चार बीघा जमीन को लेकर  रंजिश चल रही है। अप्रैल माह में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ केस भी दर्ज करवाए थे। इ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक के सबसे बड़े गांव मोखरा में शुक्रवार की रात को चार बीघा जमीन के विवाद को लेकर चल रही रंजिश के चलते किसान की ओमबीर उर्फ ओमला की दूसरे पक्ष ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। शव गांव के गोगापीर मंदिर के पास गली में लहूलुहान हालत में मिला। बहुअकबरपुर थाने में आठ लोगों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है। 

विज्ञापन


पुलिस के दी शिकायत में मोखरा निवासी विजय उर्फ सोनू ने रात करीब 11 बजकर 15 मिनट पर गांव का युवक मोनू व सूरज भागते हुए आए। बोले, तुम्हारा पिता ओमबीर उर्फ ओमला लहूलुहान हालत में गोगापीर मंदिर के गेट के सामने गली में पड़ा है। वह तुरंत मौके पर पहुंचा। पिता ओमबीर के सिर से खून बह रहा था और वे दम तोड़ चुके थे। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। बहुअकबरपुर थाना प्रभारी महेश मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। 

चार बीघे जमीन को लेकर चल रही रंजिश
विजय ने पुलिस को बताया कि उसके चाचा जयबीर की दूसरे पक्ष को बेची गई चार बीघा जमीन को लेकर  रंजिश चल रही है। अप्रैल माह में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ केस भी दर्ज करवाए थे। इसी रंजिश के चलते शुक्रवार रात को अजय, ललित, रिम्पी, फूलसिंह, बिमलेश, माड़ू, मोनू व छोटू ने मिलकर साजिश के तहत उसके पिता पर हमला करके हत्या कर दी। 
विज्ञापन


हत्या की एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सीआईए व बहुअकबरपुर थाने की तीन टीम दबिश दे रही हैं। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया हैं। गांव में सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल तैनात किया गया है। -इंस्पेक्टर महेश कुमार, प्रभारी थाना बहुअकबपुर।

जिले में लगातार दूसरे दिन हत्या
मई माह के आखिरी सप्ताह में जिले में लगातार दूसरे दिन हत्या की वारदात हुई है। एक दिन पहले नेहरू कॉलोनी में महिला चिंकी की गला घोंट कर हत्या कर दी गई। उसके पति व पति की प्रेमिका के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें