रोहतक। चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम, लाहली में शनिवार को तीन रोमांचक मुकाबले खेले गए। ग्राउंड-बी पर फरीदाबाद ने महेंद्रगढ़ को 145 रनों से हराया। फरीदाबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 259 रनों का लक्ष्य दिए। आयुष यादव ने 100 रन बनाए और तन्मय सांगवान ने 4 विकेट लिए। महेंद्रगढ़ की टीम 113 रनों पर ही सिमट गई।
ग्राउंड-सी में सोनीपत ने झज्जर को 89 रनों से हराया। सोनीपत ने 205 रन बनाए, जिसके जवाब में झज्जर 115 रनों पर ऑल आउट हो गई। अली मालिक ने 50 रन बनाने के साथ 2 विकेट भी लिए। ग्राउंड-ए में कुरुक्षेत्र ने करनाल को 3 विकेट से मात दी। करनाल 120 रनों पर सिमट गई, जिसे कुरुक्षेत्र ने 23.2 ओवर में हासिल कर लिया। संवाद