लाखनमाजरा। ब्लॉक स्तरीय कल्चरल फेस्ट-2026 का आयोजन शनिवार को राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लाखन माजरा में हुआ। इसमें लाखनमाजरा ब्लॉक के सभी राजकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घरौंठी ने नाटक और फोक डांस में जीत हासिल की।
रागिनी प्रतियोगिता में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लाखनमाजरा प्रथम रहा। जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
विज्ञापन
मलिक ने विजेता टीमों को जिला स्तरीय फेस्ट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। इस दौरान जिला समन्वयक सुनीता अहलावत और खंड शिक्षा अधिकारी साधना भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम में सभी विजेता टीमों को सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिताओं के परिणाम
नाटक में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लाखन माजरा द्वितीय और राजकीय मिडिल विद्यालय इंदरगढ़ तृतीय स्थान पर रहे। ग्रुप डांस में पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टिटौली प्रथम रहा। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लाखनमाजरा द्वितीय और राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लाखनमाजरा तृतीय रहे। फोक डांस में पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टिटौली द्वितीय व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुंदरपुर तृतीय स्थान पर रहे। रागनी में पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टिटौली द्वितीय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खरक जाटान तृतीय स्थान पर रहे।