फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने पंजाब के बराबर वेतन देना तो दूर, पुरानी पेंशन योजना ही बंद कर दी : हुड्डा

Mon, 13 May 2024 06:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कहना है कि भाजपा सरकार ने 10 साल में कर्मचारियों को पंजाब के बराबर वेतन देना तो दूर, पुरानी पेंशन योजना तक बंद कर दी। प्रदेश में पांच हजार सरकारी स्कूल बंद कर दिए। अब तक के कार्यकाल में एक भी जेबीटी नहीं लगाया। भूपेंद्र हुड्डा रविवार को गृह हलके गढ़ी सांपला-किलोई के गांव टिटौली, खिड़वाली, किलोई, बोहर और इस्माइला में हुई जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

हुड्डा ने कहा कि भाजपा ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था, लेकिन इसके विपरीत किसानों की लागत कई गुना बढ़ा दी। गरीबों को मकान देने की जगह 100-100 गज के मुफ्त प्लॉट आवंटन की योजना बंद कर दी। कर्मचारियों को पंजाब के समान वेतनमान देने का वादा किया, लेकिन इसके विपरीत कर्मचारियों को पुरानी पेंशन देने से भी इन्कार कर दिया। नए स्कूल खोलने के बजाय 5000 स्कूलों को बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के 2 लाख से ज्यादा पद खाली हैं, लेकिन चुनाव में भी भाजपा बेरोजगारी पर बात करने को तैयार नहीं है। कांग्रेस ने केंद्र में 30 लाख और हरियाणा में 2 लाख से ज्यादा नौकरियां देने का वादा किया है।
सरकार आई तो ओपीएस को बहाल करेंगे

रोहतक। पीजीआई खेल मैदान में रविवार को नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा के मॉर्निंग वॉक के दौरान पेंशन बहाली संघर्ष समिति के सदस्यों ने उनसे मुलाकात की। सैकड़ों की तादाद में पहुंचे सदस्यों की मांग पर ओपीएस परिचर्चा का आयोजन किया गया। कर्मचारियों की तरफ से जिला महासचिव संजय सिंहमार ने नेता प्रतिपक्ष को एनपीएस के दुष्परिणामों से अवगत कराया। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बताया कि 2004 में केंद्रीय सेवाओं में एनपीएस लागू की गई। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे इसके प्रभाव सामने आए हैं तो कह सकता हूं कि एनपीएस का अनुभव ठीक नहीं रहा है। अगर देश-प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई तो ओपीएस को बहाल करेंगे। वहीं विधायक बीबी बतरा ने भी ओपीएस को वाजिब व कर्मचारी के लिए आवश्यक बताया। इस मौके पर प्रवीण देशवाल, जिला प्रधान अनिल स्वामी, संजीव भारद्वाज सहित पीजीआई व आसपास की रिहायशी कॉलोनियों से सैकड़ों कर्मचारी व उनके परिवारजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें