फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पिछले साल से 39.57 फीसदी अधिक रहा परीक्षा परिणाम, फिर भी मिला 16वां स्थान

Mon, 13 May 2024 06:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा का रविवार को जारी हुआ परीक्षा परिणाम 95.55 प्रतिशत रहा। जिले का परिणाम 96.12 प्रतिशत रहा। यह बोर्ड से 0.57 प्रतिशत अधिक रहा। वर्ष 2023 में यह परिणाम 56.55 प्रतिशत था। ऐसे में इस वर्ष परीक्षा परिणाम पिछले के मुकाबले 39.57 फीसदी अधिक रहा। प्रदेश में जिले का 16वां स्थान आया है।
विज्ञापन

परीक्षा परिणाम में बेटियां भी बड़ी संख्या में टॉपर रही हैं। परीक्षा में बेहतर अंक आने पर विद्यार्थियों के चेहरे खिले नजर आए। यही नहीं, परीक्षा परिणाम भी पहले से सुधरा है। इस बार जिले में 10742 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इनमें से 10325 विद्यार्थी पास हुए है। यह सराहनीय परिणाम देख शिक्षा विभाग भी गदगद है। विभाग ने इसे बड़ी उपलब्धि बताया है।

बोर्ड का परिणाम आ गया है। यह सराहनीय परिणाम है। पिछले वर्षों के मुकाबले इस बार शानदार परिणाम रहा है। जिले में 56.55 प्रतिशत से 96.12 प्रतिशत परिणाम होना कई प्रयासों का परिणाम है। इसमें विभाग के प्रयास और शिक्षकों की मेहनत शामिल है। - मनजीत मलिक, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें