रोहतक। कोर्ट परिसर के बाहर उस समय हंगामा हो गया जब एक प्रेमी-जोड़े को उनके परिजनों ने आकर पकड़ लिया। प्रेमी के साथ मारपीट भी की गई, लेकिन पुलिस ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। बालिग होने के कारण दोनों को शादी कर सकते थे, जिसके बाद पुलिस ने स्वजनों को फटकार लगाकर वहां से वापस भेजा।
मामला शुक्रवार दोपहर का है। एक प्रेमी-जोड़ा कोर्ट में लव मैरिज करने के लिए पहुंचा था। दोनों कोर्ट के बाहर अपनी कागजी कार्यवाही पूरी करा रहे थे। इसी दौरान कुछ लड़कों ने आकर प्रेमी को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इससे वहां भीड़ जमा हो गई। कोर्ट के बाहर खड़े पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और किसी तरह बीच-बचाव किया। प्रेमी-जोड़े ने कहा कि वह बालिग है और अपनी मर्जी से शादी करने का पूरा अधिकार है, लेकिन कुछ लोग उनकी शादी के खिलाफ हैं। इसके बाद पुलिस ने स्वजनों को जमकर फटकार लगाई। साथ ही चेतावनी दी कि यदि प्रेमी-जोड़े को कोई नुकसान पहुंचाया गया तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की फटकार के बाद स्वजन वहां से चले गए।
----
प्रेमी-जोड़ा कोर्ट में लव मैरिज करने के लिए आया था। इस दौरान कुछ लड़कों ने उन्हें पकड़ लिया। मामला शांत कराकर प्रेमी-जोड़े को कोर्ट के अंदर भेज दिया था। इस मामले में कोई शिकायत नहीं आई है।
- इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह, आर्य नगर थाना प्रभारी।