फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, अमेरिकी नागरिकों से ठगी के आरोप में 20 युवक-युवतियां गिरफ्तार

विज्ञापन
कुंडली में संचालित फर्जी कॉल सेंटर से पकड़े गए युवक-युवतियां। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
सोनीपत। जिले के कुंडली इंडस्ट्रियल एरिया में वीरवार देर रात सीएम फ्लाइंग और सीआईए स्टाफ की संयुक्त टीम ने फैक्टरी नंबर-394 में चल रहे एक अवैध कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। टीम ने वहां छापा डालकर मौके से 16 युवक व 4 युवतियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

सभी पर खुद को माइक्रोसॉफ्ट का कर्मचारी बताते हुए लैपटॉप के जरिए अमेरिका के लोगों को कॉल कर टेक्निकल सपोर्ट के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने का आरोप है। थाना कुंडली में विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज करते हुए इसकी जांच शुरू कर दी गई है।
सीएम फ्लाइंग की टीम को सूचना मिली थी कि कुंडली स्थित फैक्टरी नंबर 394 में अवैध रूप से कॉल सेंटर संचालित कर विदेशी नागरिक से ठगी की जा रही है। सीएम फ्लाइंग और सीआईए स्टाफ की टीम ने मौके पर छापा डाला। कॉल सेंटर के अंदर युवक, युवतियां लैपटॉप और हेडफोन लगाकर अंग्रेजी में बात करते पाए गए।
विज्ञापन

पूछताछ में वे कॉल सेंटर संबंधी कोई वैध दस्तावेज नहीं प्रस्तुत कर सके। पुलिस के अनुसार खुद को कॉल सेंटर का सुपरवाइजर बताने वाले अक्षय अरोड़ा ने बताया कि इसका असली मालिक जनकपुरी दिल्ली निवासी आशीष गाबा है।
वे लोग एप के जरिए अमेरिकी नागरिकों को कॉल कर खुद को माइक्रोसॉफ्ट का कर्मचारी बताते हुए उनके डिवाइस में वायरस आदि आने की बात कहकर उनसे थर्ड पार्टी एप डाउनलोड करवाते हैं और उसके जरिए उनके डिवाइस का एक्सेस लेकर उनकी बैंक व अन्य पर्सनल जानकारी लेकर मलिक आशीष गाबा को देते थे।
इसके बदले में सभी को 45 हजार तक सैलरी और तीन से पांच प्रतिशत तक कमीशन मिलता था। पुलिस ने मौके से 26 लैपटॉप, 3 मोबाइल फोन, 19 हेडफोन और अन्य उपकरण बरामद किए हैं। थाना कुंडली पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए सभी को शुक्रवार दोपहर बाद न्यायालय में पेश किया जहां से सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें