फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: उमड़ रही आस्था, रास आ रही व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक।
विज्ञापन

रोडवेज की तरफ से महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रयागराज के लिए बस सेवा शुरू की गई है। इसके बाद से ही लगातार प्रयागराज जाने वाली सवारियों की संख्या बढ़ रही है। अगर ऐसे ही यात्रियों को संख्या में बढ़ोतरी रही तो दो बसें चलने पर भी विचार किया जा सकता है।
जिले से कुंभ मेले में जाने के लिए 05 फरवरी करे बस सेवा शुरू की गई थी। रविवार को 52 श्रद्धालु कुंभ मेले के लिए रवाना हुए। जिले से कुंभ के लिए बस शुरू होने के बाद से लोगों में उत्साह है। इसको देखते हुए रोडवेज की तरफ से कुंभ जाने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए एडवांस बुकिंग शुरू की गई है। सुबह नौ बजे से लेकर शाम पांच बजे तक टिकटों की एडवांस बुकिंग करा सकते हैं। वहीं, अगर यात्रियों को संख्या ज्यादा रहती है तो डिपो से दूसरी बस भी चलाई जा सकती है।
विज्ञापन


शनिवार को 97 श्रद्धालु कुंभ के लिए रवाना हुए
हरियाणा रोडवेज की तरफ से जिले में बस सेवा शुरू करने के बाद लगातार प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है जहां पहले दिन केवल 3 लोग ही कुंभ मेले में गए थे वहीं शनिवार को 97 श्रद्धालु कुंभ मेले में गए। इसको देखते हुए रोडवेज की तरफ से दूसरी बस की व्यवस्था की गई।

कुंभ जाने के लिए हैप्पी कार्ड लाभार्थी कर सकते हैं फ्री सफर
हरियाणा सरकार की तरफ से रोडवेज बसों में फ्री सफर करने के लिए हैप्पी कार्ड और सीनियर सिटीजन पास लाभार्थियों को कुंभ मेले में जाने के लिए छूट दी गई है। हैप्पी कार्ड लाभार्थी फ्री में प्रयागराज जा सकते हैं।
विज्ञापन

किस दिन कितने श्रद्धालु प्रयागराज गए


दिन यात्रियों की संख्या
05 फरवरी 03
06 फरवरी 38
07 फरवरी 46
08 फरवरी 97
09 फरवरी 52

-
कुंभ मेले के लिए प्रयागराज तक बस शुरू होने के बाद से ही लगातार यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। इसे देखते हुए बस डिपो में एडवांस बुकिंग शुरू की गई है। कुंभ जाने वाले यात्रियों की संख्या ज्यादा होने पर यात्रियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो, इसके लिए प्रयागराज के लिए दूसरी चलाने पर भी विचार किया जा सकता है।
- हंसराज, एसएस (स्टेशन सुपरिटेंडेट) हरियाणा रोडवेज, रोहतक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें