फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना प्रैक्टिकल लिए एग्जाम में किया फेल, प्रदर्शन

विज्ञापन
VS 4.
विज्ञापन
एमडीयू में यूआईईटी के बायोटेक विभाग के विद्यार्थियों ने सोमवार को करीब दो घंटे रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान बीटेक अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने बिना प्रेक्टिकल लिए ही कक्षा के सभी 40 विद्यार्थियों को पेपर में फेल करने का आरोप लगाते हुए यूआईईटी निदेशक कार्यालय पर ताला लगाकर नारेबाजी की। इसके बाद उन्होंने वीसी से मिलने का फैसला लिया, लेकिन वीसी के अनुपस्थिति होने के चलते मुलाकात नहीं हो सकी। अब विद्यार्थी मंगलवार सुबह दोबारा वीसी से मिलने आएंगे। उधर, यूआईईटी निदेशक से बात करने का प्रयास किया, मगर संपर्क नहीं हो सका। व्हाट्सअप मैसेज के जरिये भी उनका पक्ष जानने की कौशिक की, लेकिन समाचार लिखे जाने तक जवाब नहीं आया।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर करीब एक बजे बीटैक सातवें सेमेस्टर के विद्यार्थी यूआईईटी निदेशक कार्यालय के बाहर एकत्रित हुए। विद्यार्थियों ने अपनी समस्या के समाधान को लेकर निदेशक से मिलने का प्रयास किया, मगर निदेशक की अनुपस्थिति का पता लगा। इससे नाराज विद्यार्थियों ने उनके कार्यालय पर ताला लगाकर रोष प्रदर्शन किया। इस कारण दोपहर करीब तीन बजे तक न तो कोई कार्यालय में प्रवेश कर सका और न ही बाहर आ सका। विद्यार्थियों ने बगैर प्रेक्टिकल व सेशनल लिए ही पेपर में फेल करने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि विद्यार्थियों की समस्या को लेकर प्रशासन पूरी तरह लापरवाह बना हुआ है। विद्यार्थी 35 हजार रुपये एक सेमेस्टर की फीस भरने के बावजूद दूसरे विभागों में खुद जाकर दोस्तों से केमिकल मांग कर लाते हैं। विभाग में सुविधाओं की कमी बनी हुई है। इस बारे में कई बार अधिकारियों को बताया जा चुका है। अब सत्र पूरा होने जा रहा है। विवि प्रशासन हमारा साल बर्बाद कर रहा है। विभाग में सौ नंबर की थ्योरी व सौ नंबर के इंटरनल पेपर होते हैं। इंटरनल हुआ ही नहीं और हमें फेल कर दिया गया है। आरोप है कि एक शिक्षक की रिकार्डिंग भी है। यह शिक्षक विद्यार्थियों से अभद्रता से बात करने के साथ धमकी भी देती है। अब मंगलवार सुबह प्रशासन से मुलाकात कर समाधान का प्रयास किया जाएगा।

VS 5.

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें