फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्टरी मारपीट केस : सीटू ने फूंका प्रशासन का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। हिसार रोड स्थित फैक्टरी में विवाद का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मंगलवार को एक तरफ श्रमिक संगठन सीटू ने सुभाष चौक पर पुलिस व प्रशासन का पुतला फूंककर पुलिस की एकतरफा कार्रवाई के प्रति रोष व्यक्त किया, जबकि दूसरी तरफ सिटी पुलिस ने केस की अब तक की जांच रिपोर्ट भेज दी।
विज्ञापन

मंगलवार को लघु सचिवालय के बाहर एकत्रित हुए और प्रशासन के खिलाफ मामले की जांच को लेकर रोष व्यक्त किया। एकत्रित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सीटू जिला प्रधान कमलेश लाहली व निर्माण कामगार यूनियन के प्रदेश सचिव कामरेड विनोद ने कहा कि महिला श्रमिक द्वारा केस दर्ज कराने के बावजूद अब तक कोई भी गिरफ्तारी न करना साफ तौर पर दिखा रहा है कि पुलिस आरोपियों को बचाने में लगी हुई है। वहीं दूसरी तरफ से दर्ज शिकायत पर तत्काल मजदूर नेता संजीव सिंह और पीड़ित महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में संदिग्ध भूमिका निभाने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इसके बाद सीटू कार्यकर्ता सुभाष चौक पर पहुंचे और पुलिस व प्रशासन का रोष स्वरूप पुतला फूंका। संगठन के ब्लॉक उपप्रधान नरेश शिमली और संचालन कर रहे सचिव शैलेंद्र ने कहा कि बुधवार से लघु सचिवालय पर क्रमिक अनशन शुरू किया जाएगा। विरोध कार्रवाई के दौरान मजदूर नेताओं ने कर्नाटक में किसान नेता राकेश टिकैत पर हमले की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी की है। इस मौके पर जनवादी महिला समिति की राज्य उपाध्यक्ष जगमति सांगवान, जिला सचिव अनीता, संयुक्त किसान मोर्चा के घटक किसान यूनियन की गीता, किसानी प्रतिष्ठा मंच की सुशीला,किसान सभा के प्रीत सिंह, दलित अधिकार मंच के बिजेंद्र बलियाना, रिटायर्ड कर्मचारी संघ के प्रांतीय महासचिव रामकिशन नौनंद और पूर्वांचल एकता सेवा समिति बृजकिशोर शास्त्री ने भी आंदोलन का समर्थन किया। इस मौके पर कपिल, मनीष,धरमदास, किशोर, श्यामसुंदर मायना, रमाकांत, सरवन, रणजीत, मदनलाल, विजय, भोलू, रिंकू, फैयाज, मंटू प्रदीप भी मौजूद रह।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें