फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: यू ट्यूब पर लॉरेंस बिश्नोई का वीडियो देख मांगी थी 10 लाख की रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का यू ट्यूब पर वीडियो देखकर आठवीं पास होटल के वेटर ने हरियाणवी गायक अमित रोहतकिया से 10 लाख की रंगदारी मांगी थी। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने गूगल से अमित रोहतकिया व उसके मैनेजर के मोबाइल नंबर निकाल लिए। पहले उसने धमकी भरे मैसेज भेजे। इसके बाद व्हाट्सएप कॉल करके रंगदारी मांगी। आरोपी ने बताया कि वह रातोरात लखपति बनना चाहता था।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मंगलवार को अदालत में पेश किया, जहां से दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। अब पुलिस आरोपी से उस मोबाइल फोन बरामद करने का प्रयास कर रही है, जिससे रंगदारी मांगी गई थी।
पुलिस के मुताबिक, 21 दिसंबर की शाम करीब 7 बजे हरियाणवी गायक अमित सैनी रोहतकिया के मैनेजर समेत तीन नंबरों पर व्हाट्सएप मैसेज और कॉल करके 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। सूचना के बाद पुलिस ने आनन-फानन सुरक्षा मुहैया कराई और अमित के घर के बाहर पीसीआर तैनात कर दी। वहीं, एक सुरक्षाकर्मी भी तैनात कर दिया। उधर, पुलिस ने नंबर की लोकेशन लेकर राजस्थान में दबिश देकर धौलपुर के 19 वर्षीय युवक रामभरत को काबू किया गया।
विज्ञापन

सोमवार रात को पुलिस आरोपी को पूछताछ के लिए रोहतक लेकर पहुंची, जहां गहन पूछताछ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह आठवीं कक्षा तक पढ़ा-लिखा है। जयपुर के एक होटल पर वेटर की नौकरी करता है। यू ट्यूब पर लॉरेंस बिश्नोई व दूसरी गैंग की ओर से रंगदारी मांगने के न्यूज वीडियो देखे थे। यह वीडियो देखकर उसमें भी अमीर बनने की लालसा जाग उठी
हरियाणवी गायक अमित रोहतकिया को मैसेज भेजकर 10 लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में राजस्थान के धौलपुर के युवक रामभरत को गिरफ्तार किया है। उसे अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया। आरोपी से वारदात में प्रयोग मोबाइल फोन बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।
- एएसआई संजीत मलिक, जांच अधिकारी, थाना सिटी।

मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम- फोटो : संवाद

मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें