फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगदारी मामला: जीरो एफआईआर दर्ज, बढ़ाई गई सुरक्षा; आरोपियों ने मांगी थी पांच करोड़ की रंगदारी

Thu, 12 Feb 2026 08:57 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक

सार

एसपी सुरेंद्र भौरिया ने बताया कि ई-मेल से शिकायत मिली थी कि महम के पूर्व विधायक बलराज कुंडू को धमकी भरा ऑडियो भेजकर पांच करोड़ की रंगदारी मांगी गई है। इसमें विदेश में बैठे राजस्थान के गैंगस्टर रोहित गोदारा का नाम आया है।
विज्ञापन
महम के पूर्व विधायक बलराज कुंडू - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महम के पूर्व विधायक बलराज कुंडू से पांच करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में अर्बन एस्टेट थाने में जीरो एफआईआर दर्ज कर चंडीगढ़ पुलिस को भेजी गई है। साथ ही पूर्व विधायक के सेक्टर-14 स्थित आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 24 घंटे के लिए पुलिस तैनात की गई है।

विज्ञापन


एसपी सुरेंद्र भौरिया ने बताया कि ई-मेल से शिकायत मिली थी कि महम के पूर्व विधायक बलराज कुंडू को धमकी भरा ऑडियो भेजकर पांच करोड़ की रंगदारी मांगी गई है। इसमें विदेश में बैठे राजस्थान के गैंगस्टर रोहित गोदारा का नाम आया है।

एसपी ने बताया कि जब पूर्व विधायक को धमकी भरा मैसेज आया वह उस समय चंडीगढ़ थे इसलिए अर्बन एस्टेट थाने में बीएनएस 308 (4) के तहत जीरो एफआईआर दर्ज कर चंडीगढ़ भेजी गई है। पुलिस ने उनके सेक्टर-14 स्थित आवास व कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी है। उनके मकान के नजदीक पुलिस नाका लगाया गया है। आवास पर 24 घंटे पुलिस तैनात रहेगी। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस को हिदायत दी गई है कि लगातार क्षेत्र में गश्त करवाएं।
विज्ञापन


महम में कुंडू समर्थकों ने एसडीएम को सौंपा मांग पत्र

महम में पूर्व विधायक कुंडू के समर्थक वीरवार दोपहर उनके बड़े भाई आजाद सिंह कुंडू के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। समर्थकों ने मुख्यमंत्री के नाम मांग पत्र देकर रंगदारी व जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस अवसर पर पार्षद बजरंग उर्फ बोबी गोयल, जलकरण बल्हारा, पोपन सीसर, दीपक बडाली सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें