फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: टैक्सी चालक को दो युवकों के बीच लड़ाई रोकना पड़ा महंगा, आरोपियों ने कार में लगाई आग; केस दर्ज

Thu, 12 Feb 2026 07:05 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक

सार

गढ़ी बोहर गांव में आरोपियों ने एक कार को जला दिया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन
आरोपियों ने कार में लगाई आग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गढ़ी बोहर गांव में बुधवार की रात डेढ़ बजे नांदल भवन के नजदीक हाथापाई कर रहे दो युवकों को रोकना टैक्सी चालक को महंगा पड़ा। आरोपियों ने खुद का झगड़ा छोड़कर चालक पर छूरी से वार कर दिया। कार चालक जैसे ही बचकर भागने लगा तो उसकी कार में आग लगा दी। इस संबंध में आईएमटी थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई है।
विज्ञापन


गढ़ी बोहर निवासी मंदीप ने पुलिस को दी शिकायत मैं बताया कि वह टैक्सी ड्राइवर है। बुधवार रात करीब डेढ़ बजे वह अपने गांव के दो युवकों के साथ स्कूल के पास बैठे थे। अक्षय ने कहा कि उसके पास बोहर गांव निवासी अमन का फोन आया और उसे नांदल भवन के पास बुला रहा है। 

तीनों कार में सवार होकर चल पड़े। वहां पर अमन व गढ़ी बोहर निवासी लक्ष्य खड़े थे। बातचीत के दौरान आशीष व अमन के बीच हाथापाई हो गई। वह छुड़वाने लगा तो अक्षय बोला, पहले इसे ही बताते हैं। आरोपियों ने उसके ऊपर चाकू से हमला कर दिया। वह किसी तरह बचकर भाग निकला और नांदल भवन के पीछे गलियों में छिप गया। साथ ही पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल कर दी। उसने अपने भाई प्रदीप को कॉल की। 
विज्ञापन


प्रदीप ने जाकर देखा तो गाड़ी जल रही थी। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। आईएमटी थाने में आरोपी अमन, अक्षय, आशीष व लक्ष्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें