रोहतक। पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में बुधवार को महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान और प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र सांगवान के संरक्षण में भविष्य की योजनाएं विषय पर सेमिनार आयोजित किया।
विज्ञापन
डॉ. आरती साहू ने विद्यार्थियों को जीवन में होने वाले मानसिक, शारीरिक और सामाजिक उतार-चढ़ाव को प्राकृतिक आधार पर सामंजस्य कैसे रखें, के बारे में बताया। महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका प्रो. रेनू राना ने बताया कि सेमिनार विद्यार्थियों को जीवन में कई क्षेत्रों में उत्साहवर्धन करने वाला रहा। इस अवसर पर महाविद्यालय के अनेक वरिष्ठ प्रोफेसर एवं महिला प्रकोष्ठ के सभी सदस्य मौजूद रहे।