दोनों प्रापर्टी आईडी और नक्शे अलग-अलग नाम से जारी किये गये
- फोटो : demo pic
आने वाले दिनों आपको बाजार में वाहन खड़ा करने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। यदि आपके पास वाहन नहीं है तो टैंपो का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। घर से निकल कर निगम के साइकिल स्टैंड या शेल्टर पर पहुंचे। वहां से साइकिल लें और बाजार से आकर जमा कराकर घर चले जाएं। यह सेवा लेेने के लिए आपको एक बार पंजीकरण करना होगा। बदले में निगम कुछ शुल्क लेगा।
इस सुविधा की रूपरेखा बनाई है नगर निगम ने। इससे संबंधित प्रस्ताव 21 अक्तूबर को होने वाली बैठक में पेश किया जाएगा। प्रस्ताव पास हुआ तो इस पर अमल किया जाएगा।
नगर निगम की ओर से प्लान बनाया गया है कि शहर के कई चौराहों के फुटपाथों पर साइकिल सिस्टम लागू किया जाए। इसके लिए शहर की 15 जगहों को चिह्नित किया जाएगा और वहां साइकिल स्टेंड व शेल्टर बनाए जाएंगे। पंचकूला की कंपनी से इसके लिए करार किया जाएगा, जिससे निगम को पैसा खर्च न करना पड़े।
निगम केवल 15 जगह साइकिल स्टेंड व शेल्टर के लिए जमीन उपलब्ध कराएगा। योजना के तहत साइकिल स्टेंड व शेल्टर का फायदा लेने के लिए लोगों को एक बार अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। उसके बाद वह शहर में किसी भी जगह जाने के लिए साइकिल की सुविधा ले सकेंगे। निगम के ज्वाइंट कमिश्नर अरविंद मल्हाण ने प्रशासन के एजेंडे में इस प्रस्ताव को शामिल किया है।