लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण का मतदान खत्म हो चुका है। मतदान खत्म होने के बाद हरियाणा समेत सभी राज्यों की सीटों के एग्जिट पोल्स सामने आ रहे हैं।
हरियाणा में भाजपा को 2019 के मुकाबले काफी नुकसान देखने को मिल रहा है। वहीं कांग्रेस को लाभ हो रहा है। ज्यादा सीट भाजपा को ही आती दिख रही है। हरियाणा में इंडिया टुडे का एग्जिट पोल बता रहा है कि भाजपा को 6-8 सीट, इंडिया गठबंधन को 2-4 व अन्य को 0 सीट आ सकती हैं।
हरियाणा में टाइम्स नाउ - ईटीजी रिसर्च का एग्जिट पोल
- बीजेपी: 7
- इंडिया गठबंधन- 3
- आईएनएलडी- 0
- अन्य: 0
हरियाणा में रिपब्लिक भारत-मेट्राइज का एग्जिट पोल
- भाजपा - 7-9
- इंडी गठबंधन - 1-3
- आईएनएलडी- 0
- अन्य - 0
हरियाणा में जन की बात का एग्जिट पोल
जन की बात के एग्जिट पोल के मुताबिक, हरियाणा में लोकसभा की 10 सीटों में से भाजपा को 7 से 8 सीटें मिल रही हैं। वहीं इंडिया गठबंधन को 3-2 सीटें मिलती दिख रही है। आईएनएलडी और अन्य के खाते में कोई सीट नहीं आती दिख रही है।
आंकड़े कुछ इस प्रकार हैं...
- भाजपा - 7-8
- इंडी गठबंधन - 3-2
- आईएनएलडी- 0
- अन्य - 0
हरियाणा में इंडिया टीवी सीएनएक्स का एग्जिट पोल
- भाजपा - 6-8
- कांग्रेस - 2-4
- आप - 0-0
- अन्य - 0-0
न्यूज 24- दुडेज चाणक्या का एग्जिट पोल
- हरियाणा- 10
- भाजपा- 6
- कांग्रेस+ - 4
ईटीजी रिसर्च के एग्जिट पोल का ये है अनुमान
हरियाणा की कुल सीटें 10, वोट शेयर अनुमान इस प्रकार हैं
- बीजेपी: 48 फीसदी
- कांग्रेस+: 41 फीसदी
- अन्य: 11 फीसदी
- हरियाणा में बीजेपी को छह सीटें मिल सकती हैं।
जानें कौन कहां से मुकाबले का महारथी
सोनीपत: भाजपा प्रत्याशी मोहन लाल बड़ौली, कांग्रेस के प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी।
- फोटो : संवाद
सोनीपत : कांग्रेस से सतपाल ब्रह्मचारी और भाजपा के राई के विधायक मोहन लाल बडौली के बीच आमने-सामने की टक्कर है।
अशोक तंवर और शैलजा
- फोटो : सोशल मीडिया
सिरसा (सुरक्षित) : कांग्रेस ने सैलजा व भाजपा ने कांग्रेस से आए पूर्व सांसद अशोक तंवर पर भरोसा जताया है।
गुरुग्राम : राज बब्बर, राव इंद्रजीत सिंह।
- फोटो : संवाद
गुरुग्राम : भाजपा से केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत, कांग्रेस से राज बब्बर व जजपा से हरियाणवी गायक राहुल यादव मैदान में हैं।
फरीदाबाद: कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा प्रत्याशी कृष्ण पाल गुर्जर।
- फोटो : संवाद
फरीदाबाद : भाजपा से केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर व 5 बार विधायक रहे कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप सिंह के बीच टक्कर मानी जा रही है।
दीपेंद्र हुड्डा। डॉ अरविंद शर्मा।
- फोटो : @DeependerSHooda @drarvindksharma
रोहतक : कांग्रेस से राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा और भाजपा से 2019 में जीते अरविंद शर्मा के बीच कांटे की टक्कर है।
हिसार: कांग्रेस से जयप्रकाश, भाजपा से रणजीत चौटाला, जजपा से नैना चौटाला, इनेलो से सुनैना चौटाला।
- फोटो : संवाद
हिसार : चौधरी देवीलाल परिवार से भाजपा के रणजीत चौटाला, जजपा की नैना व इनेलो की सुनैना चौटाला मैदान में हैं। मुख्य लड़ाई रणजीत व कांग्रेस के जयप्रकाश के बीच है।
कांग्रेस प्रत्याशी दिव्यांशु बुद्धिराजा, भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल।
- फोटो : संवाद
करनाल : करनाल में मनोहरलाल को युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा चुनौती दे रहे हैं।
कुरुक्षेत्र: नवीन जिंदल, सुशील गुप्ता, अभय चौटाला
- फोटो : संवाद
कुरुक्षेत्र : भाजपा के नवीन जिंदल, विपक्षी गठबंधन से आप के डॉ. सुशील गुप्ता व इनेलो से अभय चौटाला के बीच मुकाबला है।
अंबाला : कांग्रेस प्रत्याशी वरुण चौधरी, भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया।
- फोटो : संवाद @BantoKatariaBjp
अंबाला (सु.) : भाजपा की बंतो कटारिया व कांग्रेस के वरुण मुलाना में सीधी टक्कर है।
भिवानी-महेंद्रगढ़ : राव दान सिंह, चौधरी धर्मबीर सिंह।
- फोटो : संवाद
भिवानी-महेंद्रगढ़ : कांग्रेस से अहीरवाल बेल्ट के राव दान सिंह व भाजपा से दो बार से जीत रहे चौधरी धर्मबीर सिंह के बीच रण होगा।