हरियाणा शिक्षा निदेशालय ने कक्षा छठी से आठवीं तक की परीक्षाओं की तिथि जारी कर दी है। यह परीक्षाएं 10 से 24 मार्च तक चलेंगी। बाल वाटिका से पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की परीक्षा 17 से 23 मार्च तक होंगी। बाल वाटिकाओं की परीक्षा लगातार होंगी। इनमें बीच में अवकाश नहीं रहेगा।
जिला निपुण समन्वयक रूपांशी हुड्डा का कहना है कि बाल वाटिका में केवल मौखिक परीक्षा होगी, जबकि अन्य कक्षाओं में मौखिक और लिखित दोनों परीक्षाएं होंगी। यह समयसारिणी सभी संबंधित विद्यालयों को भेज दी गई है। परीक्षाओं को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी विद्यालयों को मूल्यांकन परीक्षाओं का रिकॉर्ड रखने के लिए भी कहा गया है।
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी दिलजीत सिंह ने विद्यार्थियों से अभिभावकों से भी आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को परीक्षा की तैयारी में मदद करें और उन्हें प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि अभिभावकों को अपने बच्चों को स्वस्थ भोजन और पर्याप्त नींद सुनिश्चित करनी चाहिए।
यह है परीक्षा तिथि
तिथि कक्षा छठी कक्षा सातवीं कक्षा आठवीं
10 मार्च गणित विज्ञान अंग्रेजी
13 मार्च हिंदी गणित विज्ञान
17 मार्च विज्ञान सामाजिक विज्ञान गणित
19 मार्च अंग्रेजी हिंदी सामाजिक विज्ञान
21 मार्च सामाजिक विज्ञान अंग्रेजी हिंदी