फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री चांद राम का निधन

Tue, 16 Jun 2015 02:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री 93 वर्षीय चांद राम का सोमवार को निधन हो गया।
विज्ञापन


वे बीमारी के चलते रोहतक पीजीआई में दाखिल थे, जहां हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई।

उनका अंतिम संस्कार मंगलवार शाम 4 बजे खोखराकोट स्थित शमशान घाट में होगा। उनकी गिनती देश के दिग्गज दलित नेताओं में होती है।

1977 में जनता दल की सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री रहे। वे 1966-67 में राव वीरेंद्र सिंह की प्रदेश सरकार में उप मुख्यमंत्री भी रहे। चांद राम संयुक्त पंजाब और हरियाणा में विधायक भी रहे।
विज्ञापन


1922 में उनका जन्म खरहर गांव (हाल जिला झज्जर) में हुआ था। पूर्व मंत्री के निधन पर सीएम मनोहर लाल खट्टर ने शोक जताया है।  अपने शोक संदेश में सीएम ने चांद राम को एक प्रबुद्ध राजनीतिक बताया, जिन्होंने सदैव गरीबों के उत्थान के लिए काम किया।वे अपने पीछे दो बेटे और चार बेटियों सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। बीते साल हुए विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उन्होंने सुराज पार्टी भी बनाई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें