25jjrp05 बेरी स्थित उपमंडल सचिवालय में ईवीएम व वीवीपैट के बारे जानकारी देते ट्रेनर।संवाद
बेरी। आगामी 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर उपमंडल सचिवालय सभागार में पीठासीन अधिकारियों और एपीओ को ईवीएम व वीवीपैट के सुचारू रूप से संचालन व वीवीपैट के बारे में विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया।
मास्टर ट्रेनर एसएन कौशिक ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार लोकसभा चुनावों को सही ढंग से संपन्न करवाने के लिए सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन (इवीएम) का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार आदर्श आचार संहिता का पूरी तरह पालन करते हुए शांतिपूर्ण ढंग से मतदान प्रक्रिया संपन्न कराई जाए। उन्होंने कहा कि कर्मचारी अपनी चुनाव ड्यूटी को उच्च प्राथमिकता के साथ निभाएं। चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों से कहा कि वे पोलिंग बूथ पर यह जांच पड़ताल कर लें कि दिव्यांग व्यक्तियों के लिए रैंप बने हैं ताकि उन्हें मतदान करने में कोई असुविधा न हो। इस अवसर पर नायब तहसीलदार जोगेंद्र धनखड़, निर्वाचन कानूनगो मनोज कुमार मौजूद रहे।