फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी पर सबका हक, पंजाब सियासत न करे : पूनिया

विज्ञापन
17सीटीके 05 : रोहतक में पत्रकारों से बातचीत भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉक्टर सतीश पूनिया। संवाद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। भाजपा के प्रदेश संगठन प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया का कहना है कि पानी पर सबका हक है। पंजाब को पानी पर सियासत नहीं करनी चाहिए। पंजाब की आप सरकार को भगवान सद्बुद्धि देगा। साथ ही, प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मजबूती से हरियाणा का पक्ष रखा है। पूनिया शनिवार को प्रदेश कार्यालय में पत्रकारवार्ता कर रहे थे।
पूनिया ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर से भारत ने अपने आपको फिर साबित किया है, दुनिया के पंचायती चाहे कुछ भी कहे। सेना ने पाकिस्तान को कड़ा सबक सिखाया है। साथ ही, दुनिया के सामने बेनकाब करते हुए बताया कि पाकिस्तान आतंकवाद का पोषक है। एक सवाल के जवाब में पूनिया बोले- राहुल गांधी ने संसद का सत्र बुलाने की अपनी मांग रखी है, लेकिन सत्र बुलाने का निर्णय लोकसभा अध्यक्ष व संसदीय समिति को लेना है।
विज्ञापन

भाजपा के मंत्री की सेना की महिला अधिकारी के प्रति की गई कथित टिप्पणी पर प्रदेश प्रभारी ने कहा कि पार्टी ने इसका कड़ा संज्ञान लिया है। आगे इस तरह की बयानबाजी न हो, इसके लिए भी कदम उठाए हैं। प्रदेश में भाजपा के संगठन को लेकर कहा कि बूथ, मंडल के बाद जिला अध्यक्षों का गठन हो चुका है।
विज्ञापन

केंद्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में जल्द जिला इकाइयों का गठन किया जाएगा। राजस्थान व दूसरे राज्यों की तरह हरियाणा में भी भाजपा संगठन के लिहाज से मजबूत हो रही है। इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका व प्रदेश सह प्रवक्ता शमशेर खरक व अन्य नेता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें