रोहतक। भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दिनेश मुदगिल, भाजपा युवा मोर्चा के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अंकुर शर्मा के अलावा कई अन्य कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। विधायक भारत भूषण बतरा के साथ सभी दिल्ली पहुंचे और सांसद दीपेंद्र हुड्डा की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए।
भारत भूषण बतरा के अनुसार दिनेश मुदगल के साथ कृपाल नगर से कमल चौहान, जनता कॉलोनी से आयुष कौशिक, शास्त्री नगर से हरीश शर्मा, छोटूराम नगर से जोगिंदर मुदगिल व अन्य कांग्रेस में शामिल हुए। गगन चावला के साथ पप्पू नारंग, केशव नागपाल, सागर ग्रोवर, तरुण सुनेजा, हनी सिंह, हरप्रीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, कनिष्क चावला, मानव चावला, चिंटू नागपाल, तरुण सुनेजा, विकास मेहता, विशेष पुरी, राघव अरोड़ा, आयुष खुराना, अतुल सहारण, मोहित सहारन, प्रमोद साहनी, जयदीप मलिक, हार्दिक नारंग व जय भगवान ने कांग्रेस का हाथ पकड़ा।
सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार से हर वर्ग दुखी है। लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद से तय है कि प्रदेश में अगली सरकार कांग्रेस की होगी। वहीं, विधायक बतरा ने कहा कि इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा भी दिल्ली पहुंचे और कार्यकर्ताओं से मिले।