फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: डॉग स्क्वॉड की मदद से भी हत्यारोपियों तक नहीं पहुंच पाई पुलिस

Mon, 28 Jul 2025 02:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पीजीआई क्वार्टरों के पीछे दिल्ली-रोहतक रेलवे लाइन के पास महिला की हत्या कर 24 जुलाई को फेंके गए शव के हाथ व धड़ किस महिला के हैं, इनका 82 घंटे बाद भी जीआरपी टीम सुराग नहीं लगा सकी। वहीं, हाथ व धड़ पर केमिकल से जलाकर नष्ट करने के कारण डॉग स्क्वॉड को भी इसमें सफलता नहीं मिल पाई।
विज्ञापन

अब जीआरपी करनाल लैब से केमिकल की रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही जीआरपी टीम महिला के हत्यारोपियों व परिजनों तक पहुंचने की दिशा में आगे बढ़ सकती है।
एसपी अंबाला कैंट नितिका गहलोत ने बताया कि रोहतक-दिल्ली रेलवे लाइन के पास महिला की हत्या कर केमिकल से हाथ व धड़ जला हुआ मिला था। अगले दिन डीएसपी के नेतृत्व में जीआरपी थाने के 15 जवानों ने पांच किलोमीटर तक महिला के अन्य अंग की तलाश की थी।
विज्ञापन

अंग नहीं मिलने पर डॉग स्क्वॉड की मदद ली गई। हाथ व धड़ पर केमिकल से जलाए जाने के कारण डॉग रोमियो टीम के साथ एक किलो मीटर तक घूमकर वापस आ गया। डॉग स्क्वॉड का मानना है कि हाथ व धड़ पर केमिकल डालने की वजह से अंग की खुशबू खत्म होने के कार डॉग आरोपी तक नहीं पहुंच सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें