रोहतक। सड़क से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए जारी किया गया म्हारी सड़क एप अभी सक्रिय नहीं हुआ है। हरियाणा सरकार की ओर से 4 अक्तूबर को सड़कों की खस्ताहालत का तुरंत समाधान करने के लिए एप जारी किया गया था।
एप लॉन्च होने के दूसरे दिन भी वह सक्रिय नहीं हो सका। शहर के कुछ नागरिकों ने एप पर शिकायत करने की कोशिश की मगर लोकेशन के माध्यम से अधिकारी तक शिकायत पहुंचाने का काम नहीं हुआ।
एसडीओ मनीष मल्होत्रा ने बताया को सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने के लिए एप जारी किया गया है। नागरिक इस पर शिकायत कर सकते हैं लेकिन अवकाश होने के चलते लोकेशन के आधार एसडीओ की लॉगिन आईडी तैयार नहीं की गई है। संवाद