रोहतक। एएआई संदीप कुमार लाठर (42) के शव का वीरवार को पीजीआई में डेढ़ घंटे पोस्टमार्टम चला। फॉरेंसिक साइंस विभाग के तीन डॉक्टरों के पैनल ने सिर में लगी गोली का पता लगाने के लिए तीन बार एक्सरे किया लेकिन यह मिली नहीं। पुलिस अब घटनास्थल की मेटल डिटेक्टर से जांच करके गोली का पता लगाने का प्रयास करेगी।
डॉक्टरों के मुताबिक, संदीप ने दाईं कनपटी पर पिस्टल सटाकर गोली मारी थी। यह सिर के अंदरूनी हिस्सों को चीरते हुए बाईं तरफ कान के ऊपर से आर-पार निकल गई। संदीप की मौत की वजह सिर से अधिक खून बहना ही बनी।
शुरू में डॉक्टरों को अंदेशा था कि सिर में मारी गई गोली कहीं अंदर ही हड्डियों के बीच न फंसी हो। इसका पता लगाने के लिए डॉ. लव की देखरेख में तीन सदस्यीय बोर्ड ने डेढ़ घंटे में तीन बार सिर का एक्सरे कराया। हालांकि, यह मिली नहीं।
इसी वजह से पोस्टमार्टम की सुबह आठ बजे शुरू हुई प्रक्रिया तीन घंटे खिंच गई। इससे पहले, सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने संदीप का शव पीजीआई के फॉरेंसिक विभाग को सौंपा था। बोर्ड ने 10 बजे पोस्टमार्टम शुरू किया, जो दोपहर 1 बजे तक चला। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई। डॉक्टरों ने विभिन्न अंगों का विसरा भी जांच के लिए भेजा है, ताकि सुसाइड से पहले संदीप के कोई जहरीला पदार्थ खाने न खाने की पुष्टि की जा सके।
-