फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बकाया राशि जमा होने के बाद भी काट दिया गोशाला का बिजली कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। जिले के महम क्षेत्र में आने वाली गोशाला बैंसी का बकाया राशि जमा होने पर भी बिजली कनेक्शन काटे जाने पर सदस्यों ने नाराजगी जताई है। गोशाला प्रबंधन का आरोप है कि खाते में 7,500 रुपये अतिरिक्त (सरप्लस) जमा होने के बावजूद बिजली निगम अधिकारियों ने कनेक्शन काट दिया।
इतना ही नहीं, मीटर भी उखाड़ ले गए। गोशाला के सचिव गुलशन निझावन ने बताया कि विभाग की ओर से बकाया राशि का दावा किया गया था। इस पर प्रबंधन बार-बार जांच की मांग कर रहा था। समाधान करने के बजाय महम कार्यालय में बैठे अधिकारियों ने जेई को आदेश देकर मीटर उतरवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला बढ़ने पर पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर के हस्तक्षेप के बाद रिकॉर्ड खंगाला गया। फिर पता चला कि गोशाला की तरफ कोई बकाया नहीं था, बल्कि साढ़े सात हजार रुपये विभाग के पास फालतू जमा थे। इस लापरवाही से नाराज गोशाला सदस्यों ने जिला उपायुक्त और बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों से दोषी कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर गोशाला प्रबंधन ने इस प्रकरण की शिकायत मुख्यमंत्री से करने की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें