स्कूल जा रही छात्रा से छेड़खानी करने के बाद बाइक से टक्कर मारकर घायल करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने मामले में गिरफ्तार पाकस्मा निवासी जसवीर, सुमित व मोनू को शनिवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उनकी जमानत मंजूर कर ली गई।
गौरतलब है कि 15 जुलाई को नौनन्द निवासी 11वीं कक्षा की छात्रा साइकिल से गांव पाकस्मा स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में पढ़ने के लिए जा रही थी।
रास्ते में बाइक सवार युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। छात्रा के विरोध करने पर मोटर साइकिल चालक ने साइकिल को टक्कर मार दी जिससे छात्रा घायल हो गई। छात्रा गंभीर अवस्था में पीजीआई में उपचाराधीन है।